कार का पीछा करने वाले चार बाइक सवारों के विरुद्ध एफआईआर
अपनी रिश्तेदारी से कार द्वारा अपने पति के साथ घर वापस जा रही थीं रानी देवी

कार का पीछा करने वाले बाइक सवारों के विरुद्ध एफआईआर
अपनी रिश्तेदारी से कार द्वारा अपने पति के साथ घर वापस जा रही थीं रानी देवी

19/05/2025
पलियाकलां-खीरी। कार सवार युवती का पीछा करने वाले चार उचक्कों के विरुद्ध पलिया कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गयी है। खीरी जिला के हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अहमदनगर निवासी रानी देवी पत्नी नैमिष मौर्य ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि वह 18 फरवरी को शाम लगभग 4.30 बजे अपने पति और बच्चों के साथ मझगईं थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर से अपने रिश्तेदारों के यहां से वापस अपने घर अहमदनगर जा रही थी। पलिया की ओर चलते ही बाइक सवार चार लोग कार का पीछा करते हुए पलिया रेलवे गेट तक आए। आरोप है कि रास्ते भर चारों बाइक सवार प्रार्थिनी के ऊपर छींटाकसी एवं गलत इशारा कर रहे थे, जिससे वह एवं उसके पति काफी भयभीत हो गये। रेलवे फाटक के आगे 112 नम्बर पुलिस दिखाई देने पर रानी देवी ने हाथ देते हुए रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही बाइक सावर धमकी देते हुए भाग गये। इसी बीच नैमिष कुमार ने डरकर अपने रिश्तेदारों को फोन करके बुलाया और पीछा करने वालों को ढूंढने लगे। चारों बाइक सवार पलिया नगर के पुराने बस अड्डे के पास शराब पी रहे थे। राजू, मनीष मौर्य व रामबेटी के सहयोग से चारों को कोतवाली ले जाया गया। जहां पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम प्रदीप कुमार पुत्र बेचेलाल निवासी ग्राम बजाही थाना गौरीफन्टा खीरी, दीपक कुमार पुत्र घुम्मन, राहुल पुत्र हीरालाल व रामकुमार पुत्र डक्टर श्री निवासी ग्राम सिकलपुरवा थाना गौरीफन्टा खीरी बताया है। आरोपियों की मोटर साइकिल नम्बर यूपी 31 सीएच 9553 को भी पुलिस ने कब्जे में लेते हुए चारों आरोपितों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 296 एवं 351 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की है।





