WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
FraudHealtअयोध्या मन्दिर समाचारआध्यात्मिकउड़ीसा समाचारउत्तर प्रदेशओड़िशा समाचारक्राइमखेलटेक्नोलॉजीठगीदेशधार्मिकनेपाल देशपंचायत विभागपुलिस विभागप्रशासनभ्रष्टाचार/घोटालामध्य प्रदेशमनोरंजनमोटिवेशनराजनीतिराजस्थानलाइफ स्टाइलविदेशविद्युत विभागव्यापारशिक्षा विभागसावधान इण्डिया न्यूजस्वास्थ्य विभागहेल्थ

कमल चौराहा पर पीडब्ल्यूडी की जगह में अवैध रूप से संचालित हो रहा एक होटल

कुछ माह पूर्व इसी जगह होटल खोले जाने पर भेजा गया था नोटिस, कार्रवाई के डर से होटल संचालक ने खाली कर दी थी जगह

Savdhan India News

कमल चौराहा पर पीडब्ल्यूडी की जगह में अवैध रूप से संचालित हो रहा एक होटल

– कुछ माह पूर्व इसी जगह होटल खोले जाने पर भेजा गया था नोटिस, कार्रवाई के डर से होटल संचालक ने खाली कर दी थी जगह


(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)

पलियाकलां-खीरी। नगर के कमल चौराहा पर एक होटल खोला गया है, जो कि पीडब्ल्यूडी की जगह में है। इस होटल का अभी हाल ही में फीता काटकर शुभारम्भ किया गया है। अवैध रूप से संचालित इस होटल पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने वाले किसी भी जिम्मेदार अधिकारी की नजर नहीं पड़ रही है, जबकि होटल मेन चौराहा पर है। जहां से हर समय अधिकारियों का आना-जाना रहता है।
बता दें कि नगर में यदाकदा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है और दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का आदेश भी दिया जाता है। मंगलवार को भी नगर की स्टेशन रोड, मेला रोड एवं सम्पूर्णानगर बाईपास रोड पर नगर पालिका, तहसील एवं पुलिस प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। इस दौरान एक जेसीबी मशीन भी साथ में चल रही थी, जिसके माध्यम से अतिक्रमण हटाया गया था और कुछ व्यापारियों को अनाउंसमेंट करके शीघ्र ही अतिक्रमण हटाने की चेतावनी भी दी गई थी। परन्तु कमल चौराहा पर पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अवैध रूप से खोले गए एक होटल पर जिम्मेदारों की नजर नहीं पड़ी, जबकि इसी जगह पर कुछ माह पूर्व एक होटल खोला गया था, जिसे तत्काल प्रभाव से नोटिस जारी करते हुए पीडब्ल्यूडी की जगह बताकर हटवा दिया गया था। दरअसल जिस व्यक्ति ने होटल खोला था वह एक छोटा व्यक्ति और गरीब परिवार से था। उसकी किसी भी अधिकारी या फिर नेता तक पहुंच नहीं थी। जिस वजह से उसे वहां से होटल हटाना पड़ा था। कुछ माह बीत जाने के बाद ही उसी जगह पर अब फिर से एक होटल खोला गया है। अब सोचिए कि जगह वही है और अधिकारी भी वही हैं। इसके बाद भी पीडब्ल्यूडी की जगह पर होटल खोल दिया गया और कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिर क्यों ? क्योंकि इस बार जो होटल खोला गया है, बताया जा रहा है कि किसी रसूखदार नेता ने उसका फीता काटकर उद्घाटन किया था। इसलिए अब न तो वह जगह पीडब्ल्यूडी की है और न ही वहां पर कोई अतिक्रमण हो रहा है। यह सच है कि छोटा और गरीब आदमी यदि चार पैसे के लिए कोई काम करता है तो उसे अवैध ठहराकर, डरा-धमकाकर एवं प्रताड़ित कराकर किसी न किसी तरीके से धड़ाम कर दिया जाता है। यदि वही काम कोई ऐसा व्यक्ति करे, जिसकी कुछ रसूखदारों तक पहुंच हो तो उसे न तो कोई अवैध कहता है और न ही कोई डराने-धमकाने की हिम्मत करता है, बल्कि उसे ढेर सारे लोग समर्थन देकर अवैध काम करने के लिए उसका हौसला बढ़ाने का काम करने लगते हैं। ऐसा ही कुछ कमल चौराहा पर बीते महीनों होटल खोलने वाले के साथ किया गया था। अब देखना होगा कि क्या इस होटल को अवैध ठहराकर पीडब्ल्यूडी की जगह खाली कराई जाती है या फिर होटल संचालक को संरक्षण देकर उसका हौसला बढ़ाने का काम किया जाता है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button