
विरसा मुण्डा जयन्ती पर ग्रामीणों को दिलाई स्वच्छता एवं नशा मुक्ति की शपथ
पलियाकलां-खीरी। जनजातीय समाज के उत्थान के लिये अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले बिरसा मुंडा की जयंती विकास खंण्ड पलिया कलां आदिवासी जनजातीय थारू क्षेत्र में बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित आदिवासी समाज के सैकड़ों लोगों को पंचायत सचिव द्वारा अपने गांव,शहर और देश को स्वच्छ रखने व नशा मुक्ति करने की शपथ दिलाई गई। पंचायत सचिव ने महापुरुष भगवान विरसा मुण्डा के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आदिवासी समाज की आन बान शान एवं उत्थान के लिये उन्होंने कठिन संघर्ष करते हुये राष्ट्र विरोधी तत्वों को मुंहतोड़ जवाब दिया।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत सचिव वीरेश कुमार शर्मा, क्षेत्रीय ग्रामप्रधान, पंचायत सदस्य एवं समस्त क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।







