WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
स्वास्थ्य विभाग

लखीमपुर खीरी में पहले दिन डायलिसिस सेंटर पर हुई 57 मरीजों की जांच

पहले दिन डायलिसिस सेंटर पर हुई 57 मरीजों की जांच

Savdhan India News

लखीमपुर खीरी में पहले दिन डायलिसिस सेंटर पर हुई 57 मरीजों की जांच

 

लखीमपुर खीरी डायलिसिस सेंटर पर सोमवार से शुरू हुई डायलिसिस रोगियों की जांचों के पहले दिन 57 मरीज का सैंपल कलेक्ट किया गया। केंद्र पर जांच शुरू हो जाने से रोगियों में काफी खुशी दिखी।
सीएमएस डॉ आरके कोली ने बताया कि पीपीपी मॉडल पर संचालित डायलिसिस सेंटर पर डायलिसिस करने आने वाले मरीजों को सीबीसी, केएफटी, एलएफटी, वायरल मार्क जैसी जांचों के लिए या तो 13 किलोमीटर दूर जिला चिकित्सालय ओयल जाना पड़ता था या तो प्राइवेट पैथोलॉजी का सहारा लेना पड़ता था।

इस समस्या को देखते हुए सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता के प्रयासों से माह के पहले और तीसरे सोमवार को डायलिसिस सेंटर लखीमपुर पर जिला चिकित्सालय के लैब टेक्नीशियन द्वारा सैंपल कलेक्ट किया जाएगा। इसके लिए सीनियर लैब टेक्नीशियन महंत सिंह को निर्देशित किया गया है।

सोमवार को लैब टेक्नीशियन अतुल गुप्ता द्वारा सुबह 8 बजे से 10 बजे तक सैंपल कलेक्शन किया गया। पहले दिन 57 मरीज के सैंपल कलेक्ट किए गए हैं। इनकी जांच मंगलवार को सेंटर पर ही उपलब्ध करा दी जाएगी। जिससे इनकी डायलिसिस के प्रक्रिया में काफी सहूलियत मिलेगी और इन पर पड़ने वाला अतिरिक्त खर्च का भार भी कम हो जाएगा।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button