अखण्ड भारत हम सभी सनातनी जनमानस का एकमेव लक्ष्य : अभिषेक कुमार विभाग प्रचारक
अखण्ड भारत प्रत्येक आर्य का संकल्प : विभाग प्रचारक

लखीमपुर खीरी। अखण्ड भारत प्रत्येक सनातनी नागरिक का एकमेव लक्ष्य है, अखण्ड भारत महज सपना नहीं, श्रद्धा है, निष्ठा है,जिन आंखों ने भारत को भूमि से अधिक माता के रूप में देखा हो, जो स्वयं को इसका पुत्र मानता हो, जो प्रात: उठकर “समुद्रवसने देवी पर्वतस्तन मंडले, विष्णुपत्नि नमस्तुभ्यम् पादस्पर्शं क्षमस्वमे “कहकर उसकी रज को माथे से लगाता हो, वन्देमातरम् जिनका राष्ट्रघोष और राष्ट्रगान हो, ऐसे असंख्य अंत:करण मातृभूमि के विभाजन की वेदना को कैसे भूल सकते हैं उक्त उद्गार अखण्ड भारत संकल्प सप्ताह के दौरान लखीमपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सीतापुर विभाग प्रचारक अभिषेक कुमार ने विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने बताया कि 1947 का विभाजन पहला और अन्तिम विभाजन नहीं है, भारत की सीमाओं का संकुचन उसके काफी पहले शुरू हो चुका था, सातवीं से नवीं शताब्दी तक लगभग ढाई सौ साल तक अकेले संघर्ष करके हिन्दू अफगानिस्तान इस्लाम के पेट में समा गया। श्रीलंका पर पहले पुर्तगाल, फिर हॉलैंड और अन्त में अंग्रेजों ने राज्य किया और उसे भारत से पूरी तरह अलग कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रांत सह मंत्री प्रवीण, जिला अध्यक्ष विपुल सेठ, जिला मंत्री विजय, जिला संयोजक बजरंग दल अनिकेत , विभाग संयोजक अनूज , मनोज,मनीष, बजरंग दल के कार्यकर्ता यश पंडित,मयंक व भाजपा नगर महामंत्री सूर्य प्रताप, जिला संगठन मंत्री संपूर्णानंद, बजरंग दल नगर संयोजक करंन, विधि प्रकोष्ठ संयोजक मनीष सिंह चौहान, आदि सभी मातृ संगठन विचार परिवार व सभी बजरंगी उपस्थित रहे।













