
🌹जयश्री🌹जयश्री🌹
‘ गुरूर्ब्रह्मा गुरूर्विष्णु: , गुरुर्देवो महेश्वर: ।
गुरु साक्षात् परब्रह्म, तस्मै श्री गुरुवे नम:।।’
सभी श्रद्धालुओं को सहर्ष सूचित किया जाता है कि गुरु पूर्णिमा पर्व दिनांक 21जुलाई 2024 को प्रातः 9:00 बजे से (श्रीपीठ) श्रीकुल आश्रम मोहल्ला बाजार
दो, पलिया कलां, खीरी पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। इस अवसर पर प्रातः 09: 00 बजे से भगवती श्री त्रिपुरेश्वरी का श्रृंगार पूजन, श्रीसूक्त हवन, गुरुपूजन के पश्चात, गुरुदीक्षा, मंत्रोपदेश एवं महाआरती के उपरांत प्रसाद वितरण व भंडारा आयोजित होगा। यह जानकारी देते हुए श्री कुल सेवासंस्थान के सचिव श्री धनेंद्र शुक्ला ने बैठक के उपरांत बताया कि अधिक से अधिक संख्या में सभी श्रीभक्त पूजन में सम्मिलित होकर पुण्यलाभ अर्जित करने का सुअवसर प्राप्त कर अपने जीवन को कृतार्थ करें। बैठक के दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार एवं संस्थान के संरक्षक राम चन्द्र शुक्ल, उपाध्यक्ष गगन मिश्रा,
प्रवक्ता :- आदर्श अग्रवाल, आचार्य सोमेश माधव मिश्र,ओम प्रकाश उर्फ (गिन्दू), प्रवक्ता वरिष्ठ पत्रकार विकास दीक्षित, मनोज मिश्रा, अर्पित गुप्ता, आचार्य अभिषेक माधव, बटुक देवेश श्याम साँवरिया, राजाराम प्रजापति, अच्चू शुक्ला, कान्हा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।







