
प्रतिबन्ध के बावजूद क्षतिग्रस्त नेशनल हाइवे पार कर रहे वाहन सीज
पलियाकलां-खीरी। शारदा नदी में आयी भीषण बाढ़ के कारण भीरा से पलिया के बीच क्षतिग्रस्त हुये राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 731 को महँगापुर गुरुद्वारे के परमसंत बाबा गुरनाम सिंह के आह्वान पर हजारों कारसेवकों ने दिनरात कारसेवा करके दुरुस्त कर लिया था, जिसपर से छोटे वाहनों का आवागमन भी शुरू हो गया था। बड़े भार वाहनों, बसों इत्यादि को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तकनीकी अनुमति मिलने के बाद आवागमन हेतु निकलने के निर्देश स्थानीय प्रशासन द्वारा दिये गये। प्रशासन द्वारा जारी सलाह एवं दिशा निर्देशों को दरकिनार करते हुये बुधवार रात्रि के अंधेरे में भीरा रोड़ पर प्रेम नगर की खतरनाक पुलिया से नेपाली यात्रियों को डबल डेकर बस में भर के ले जा रही खैरा ट्रांसपोर्ट की बस UP31T 7557 को पालिया पुलिस द्वारा सीज किया गया। वहीं बृहस्पति वार को अपराह्न ईंट भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जबरन क्षतिग्रस्त मार्ग पार करने के आरोप में पुलिस ने सीज कर दिया। प्रभारी निरीक्षक पलिया विवेक उपाध्याय ने बाताया कि प्रतिबन्ध के बावजूद और बार बार बताने के बाद भी यदि बस या ट्रक एनएएचआई की एनओसी के पूर्व परिवहन करते हुये पाये गयेतो कार्यवाही की जायेगी।उन्होंने परिवहन संचालकों से अपील करते हुये कहा कि जल्दबाजी में यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ ना करे।









