WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

भयँकर बरसात में विधुत दुर्घटनाओं से बचने की अपील

Savdhan India News

मानसून 2024 का प्रवेश हो चुका है। अतः इस संबंध में आमजन से अपील की जाती है की बिजली जनित हादसे से बचने हेतु निम्न सावधानियां बरतें
➖➖➖➖➖➖➖➖
1. बिजली के खंभों को नहीं छुए।

2. बिजली के खंभों से अपने मवेशियों को ना बांधे।

3. बिजली लाइनों के नीचे कोई भी प्रोग्राम ना करे।

4. नए भवनों से बिजली लाइनों की उचित दूरी बनाए रखें।

5. खेत की मेड पर/खेत में यदि बिजली खंभा लगा है तो उचित दूरी रख कर ही जुताई करे।

6. बिजली खंभे पर यदि स्पार्किंग हो रही हैं तो तुरंत संबंधित फीडर इंचार्ज, जेईएन, सब स्टेशन पर सूचना देवे

7. यदि बारिश में खंभे पर स्पार्क हो रही है और आस पास पानी भरा हुआ है तो उस रास्ते
से या पानी में जाने से बचे व दूसरों को भी सावधान करें

8. यदि बिजली के तार किसी पेड़ के निकट से गुजर रहे हो तो किसी भी स्थिति में उस पर चढ़ने से बचे।

9. ट्रांसफार्मर, लाइनो पर बम्बू से या किसी और चीज से कुंडी नहीं डाले, हेवी लाइनों पर रिसाव होने से व ग्राउंड होने से बड़ा हादसा हो सकता है।

10. किसी भी बड़े वाहन की छत पर यात्रा न करे ।

11. यदि बारिश की वजह से कोई लाइन ढीली पड़ गई हो या सड़क के ऊपर से नीची हो तो तुरंत अपने फीडर इंचार्ज, जेईन या फिर सब स्टेशन पर सूचना देवे ताकि समय पर सुधार हों सके ।

12. बिजली खंभों को चार दिवारी या बाउंडीवाल में अतिक्रमण ना करें, हादसा होने पर भारी नुकसान हो सकता है।

13. घर में उपकरण अच्छी क्वालिटी के ही उपयोग करें।

14. घर के अंदर बिजली फिटिंग में अर्थिग जरूर कराएं व अपने उपकरण को उससे जोड़े

रखे।

15. अपने सभी स्विच, एमसीबी, इएलसीबी उच्च कोटि की ही लगायें।

16. बगैर जानकारी के किसी भी उपकरण को छुने या खोलने से बचे ।

17. खेत के बाउंड्री तारो (fencing) को बिजली के पोलो से नहीं बांधे।

18. बारिश के मौसम में वायु/जमीन में नमी के कारण करंट लगने की संभावना ज्यादा होती है इसलिए ट्रासफॉर्मर/पोल/लाइन/स्टे तार से दूर रहे।

19. बिजली चमकने/गडगडाने पर बाहर खुले आसमान में नहीं जाए। बिजली तार/उपकरण को नहीं छुएं।

20. यदि कोई व्यक्ति बिजली के संपर्क / गिरफ्त में आ गया हो तो तुरंत उसे बचाने हेतु निम्न कार्य करे।

फीडर की बिजली बंद कराए व अपने आपको किसी सुखी जगह पर होना सुनिश्चित करें।

यह सुनिश्चित करें कि आपके जूते भीगे ना हो, ना ही उसमें किसी प्रकार का कोई भी धातु लगा हो, इसके पश्चात् किसी इंसुलेटेड डंडे (प्लास्टिक, लकड़ी जो सुखा हो) से व्यक्ति को छुड़ाने का प्रयास करे।

यदि शोक/झटका घर के अंदर लगा है तो तुरंत मेन स्विच ऑफ करे ।

व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाए।
जनहित में जारी


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button