
वविधुत विभाग के नाराज अधिकारी ने खोले भ्रष्टाचार के राज
पलियाकलां-खीरी। विद्युत विभाग के अधिकारियों के बीच चल रही भ्रष्टाचार की आपसी खींचतान के बीच विभागीय अधिकारियों से नाराज एक अधिकारी ने बिजली विभाग के भ्रष्टाचार के राज खोलते हुए कुछ महत्वपूर्ण बिंदु उजागर किये। नाम न छापने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि दुधवा और मच गई में तैनात संविदा कर्मियों से विद्युत कार्यालय पलिया में कार्य लिया जा रहा है वहीं बहुत सारे बिलों में मीटर रीडिंग घटाने एवं बढ़ाने का भी खेल हुआ है। अपनी कमियां छुपाने के लिए छोटे-मोटे कर्मचारियों पर गाज गिरने वाली यह विद्युत विभाग के आला अधिकारी अकांठ भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हुए हैं। सूत्रों से प्राप्त प्रपत्रों की सत्यता की पुष्टि की जा रही है जल्दी ही विधुत विभाग में नीचे से लेकर ऊपर तक व्याप्त भृष्टाचार के खुलासे पर तथ्यपरक जानकारी विधुत उपभोक्ताओं व शासन स्तर पर सक्षम पटल पर पहुंचाई जायेगी।









