

पलियाकलां-खीरी। बीते चार दिनों से बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल गेट पर चीनी मिल मजदूर संघर्ष समिति द्वारा चल रहे धरना प्रदर्शन मे आज यूनियन के पदाधिकारियों एवं चीनी मिल के ए.जी.एम. विरेन्द्र सिंह के समक्ष मांग पत्र के सभी बिन्दुओं पर दोनों पक्षों सहमति के बाद समझौता हुआ, जसके बाद चार दिनों से चल रहे धरना प्रदर्शन को समाप्त किया गया।
उल्लेखनीय है कि चीनी मिल मजदूर संघ पलिया द्वारा कर्मचारीयों की तमाम समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र दिनांक इक्कीस दिसम्बर 2023 को प्रबंधन को दिया था।
प्रबंधन द्वारा समय मांगने पर दिनांक दस जनवरी 2024 व तीस जनवरी 2024 तक का समय दिया गया दिनांक उन्तीस जनवरी 2024 को जोनल हेड महोदय के समक्ष एक समझौता हुआ जिसका निस्तारण नही होने पुनः संघ ने बारह जून को एक रिमाइंडर दिया लेकिन उस पर भी प्रबंधन द्वारा विचार नहीं करने पर पुनः संघ ने दिनांक जून को एक मांग पत्र दिया गया जिसमें पंद्रह दिन का समय दिया गया इसमे भी प्रबंधन के कोई निर्णय नहीं लिया विवश होकर संघ के पदाधिकारियों को मिल गेट पर धरना शुरू करना पड़ा था जोकि मिल प्रबन्धन व मजदूरों के बीच आपसी सहमति के बाद समाप्त हो गया।






