बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल प्रबन्धन की हठधर्मिता से मजदूरों के धरने का दूसरा दिन, समर्थन में उतरे 03 अन्य मजदूर संगठनों से मिल प्रबंधन को लगा तगड़ा झटका

पलियाकलां-खीरी।
चीनी मिल मजदूर संघ पलिया कलां द्वारा चीनी मिल गेट पर चल रहे धरना प्रदर्शन आज दूसरे दिन भी जारी है, चीनी मिल मजदूर संघ के समर्थन में मजदूरों के तीन अन्य संगठन शारदा वर्क्स एसोसिएशन के मंत्री निर्भय नारायण सिंह, शारदा चीनी मिल मजदूर संघ के मंत्री अफरोज अंसारी एवं शारदा प्रगतिशील चीनी मिल मजदूर संघ के मंत्री दिनेश यादव का भी समर्थन मिलने से मिल प्रबन्धन को तगड़ा झटका लगा है।
उल्लेखनीय है कि चीनी मिल मजदूर संघ पलिया द्वारा कर्मचारीयों की तमाम समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र दिनांक इक्कीस दिसम्बर 2023 को प्रबंधन को दिया था।
प्रबंधन द्वारा समय मांगने पर दिनांक दस जनवरी 2024 व तीस जनवरी 2024 तक का समय दिया गया दिनांक उन्तीस जनवरी 2024 को जोनल हेड महोदय के समक्ष एक समझौता हुआ जिसका निस्तारण अभी तक नही हुआ पुनः संघ ने बारह जून को एक रिमाइंडर दिया लेकिन अभी तक कोई विचार प्रबंधन ने नहीं किया ।
पुनः संघ ने दिनांक जून को एक मांग पत्र दिया गया जिसमें पंद्रह दिन का समय दिया गया इसमे भी प्रबंधन के कोई निर्णय नहीं लिया विवश होकर संघ के पदाधिकारियों को मिल गेट पर धरना शुरू करना पड़ा ।
मिल मजदूर संघ पलिया द्वारा कर्मचारीयों की तमाम समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र दिनांक इक्कीस दिसम्बर 2023 को प्रबंधन को दिया था।