स्वास्थ्य विभाग का कड़ा एक्शन,निजी हॉस्पिटल सील, नर्सिंग होम संचालकों में हड़कम्प
बिना मापदंड के संचालित हो रहे अल्फा हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग ने किया सील


गंभीर अनियमिताओं में लखीमपुर के अल्फा हॉस्पिटल को एसीएमओ ने किया सीज
स्वास्थ्य विभाग ने कसा शिकंजा, अल्फा हास्पटिल को किया सील, जल्द ही बन्द होंगे अवैध अस्पताल
लखीमपुर-खीरी।स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों पर शिकंजा कसते हुए एक निजी अस्पताल अल्फा हॉस्पिटल को सील कर दिया है हालांकि इस कार्यवाही के होने से नगर व क्षेत्र भर के कथित डाक्टरों में हड़कंप मचा हुआ है
मुख्य चिकित्साधिकारी व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा लाल जी पासी को कस्बे में अवैध तरीके से संचालित किए जा रहे अल्फा हास्पटिल के मामले में पिछले कई दिनों से शिकायत की जा रही थी। सीएमओ के निर्देश में एसीएमओ डॉ लाल जी पासी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अवैध रूप से संचालित अल्फा हॉस्पिटल पर कार्रवाई के लिए टीम गठित पर बृहस्पतिवार को इसी कड़ी में निघासन रोड महेवागंज रोड पर स्थित अल्फा हास्पटिल पर छापा मारा वहां पर मरीज भर्ती पाए गए जांच टीम ने सम्बंधित दस्तावेज मांगे किन्तु निजी अस्पताल संचालक द्वारा किसी तरह के कागजात नहीं दिखा पाने के कारण विभाग हरकत में आया। टीम ने मौके पर अल्फा हास्पटिल को सील कर दिया।
जनपद वासियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करवाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा के निर्देश पर अधोमानक अस्पतालों की धरपकड़ के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में लखीमपुर शहर में ही निघासन रोड महेवागंज में अधिकारियों को गुमराह कर फर्जी रूप से चलाये जा अस्पताल अल्फा हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सीज कर दिया गया।
अल्फा हॉस्पिटल जाँच हेतु पहुँची टीम को अस्पताल पंजीकरण, कोई भी एलोपैथिक डिग्रीधारी डॉक्टर, बिना किसी पैरामेडिकल स्टाफ, ओटी टेक्नीशियन एवं फार्मासिस्ट के अवैध रूप से संचालित पाया गया।जाँच दल में शामिल अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित कुमार सिंह व डॉ लाल जी पासी डिप्टी सीएमओ की संयुक्त स्वास्थ्य टीम द्वारा तत्काल प्रभाव से अवैध अस्पताल को सीज कर दिया गया।
नियमों का पालन न करने वाले हॉस्पिटलों पर होगी कार्रवाई
मामले में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ लाल जी पासी ने बताया कि अवैध तरीके से लापरवाही पूर्वक निजी हॉस्पिटल संचालित करने वालो को किसी भी सूरत मे बख्शा नहीं जाएगा। जो स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
(उप मुख्य चिकित्साधिकारी, डॉ लाल जी पासी)






