पलिया कोतवाली में पीस कमेटी बैठक सम्पन्न
प्रेम व सहृदयता का संदेश देते हैं त्यौहार : प्रभारी निरीक्षक

पलियाकलां-खीरी। सभी लोगों को आपस में मिलजुलकर शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने चाहिये। सभी पर्व प्रेम व सहृदयता का संदेश देते हैं उक्त उद्गार कोतवाली पलिया के प्रांगण में शिवरात्रि, होली व रमजान के दृष्टिगत आयोजित पीस कमेटी की बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक विवेक उपाध्याय ने उपस्थित गणमान्यजनों को संबोधित करते हुये व्यक्त किये। कोई समस्या अगर आती है तो उसकी सूचना स्वयं पुलिस को दें, होलिका दहन को लेकर सभी लोगों से जानकारी ली गई, वही मंदिरों में पूजा पाठ को लेकर भी आने वाली समस्याओं के समाधान, आने वाली 11 व 12 मार्च को आरम्भ हो रहे माहे रमजान को लेकर साफ सफाई सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाल विवेक उपाध्याय ने नगर पालिका के अध्यक्ष केबी गुप्ता से साफ सफाई को करवाने की चर्चा करते हुये जनसमान्य से कहा कि त्योहारों के दौरान जनसमान्य को शाँति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था प्रदान करने हेतु पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध है, हुड़दंगियों व शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है, उन्होंने जनसमान्य से शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील करते हुये यह भी कहा कि किसी भी अप्रिय, संदिग्ध घटनाक्रम, व्यक्ति इत्यादि की सूचना तत्काल कोतवाली अथवा नजदीकी सुरक्षाकर्मी को देकर जिम्मेदार नागरिक के कर्तव्य का निर्वहन करें। पीस कमेटी बैठक की अध्यक्षता करते हुये क्षेत्रधिकारी यादवेंद्र यादव ने कहा कि किसी भी पर्व को अपने परिजनों व मित्रों के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाने में ही उत्सव का आनंद है, पुलिस बल सुरक्षा व संरक्षा हेतु चौबीसो घण्टे तैयार है। बैठक के दौरान पालिकाध्यक्ष के बी गुप्ता, पलिया बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्रीश द्विवेदी, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कर सलाहकार प्रेम प्रकाश अग्रवाल, नगर अध्यक्ष भाजपा उदयवीर सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता, महामंत्री राजीव शुक्ला, सभासद मोइनुद्दीन, इस्लामुद्दीन, सावित्री देवी, अवधेश सकसेना, रामगोपाल वर्मा, रामनरेश प्रधान, सक्षम शुक्ला, राजकुमार राठौर सहित काफी संख्या में नगर के गणमान्यजन उपस्थित रहे।








