सरस्वती विद्या मन्दिर में आशीर्वाद समारोह सम्पन्न
व्यवहार और अनुग्रह से मिलता है आशीर्वाद : शाखा प्रबंधक

पलियाकलाँ-खीरी। वरिष्ठजनों द्वारा हरोदयतल से स्नेहपूर्वक किसी व्यक्ति को उसके जीवन की प्रफुल्लता, खुशहाली, संवृद्धि, स्वाथ्य आदि के लिये दी जाने वाली मंगल कामनाओं शुभकामनाओं के आशीर्वाद कहा जाता है जो कि उस व्यक्ति की सर्व प्रकार उन्नति के मार्ग प्रशस्त करता है उक्त उद्गार भारतीय स्टेट बैंक के चन्दन चौकी शाखा प्रबंधक सुनील कुमार ने प्रताप नारायण मिश्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के कक्षा दस व बारह के विद्यर्थियों को आशीर्वाद कार्यक्रम के दौरान उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुये व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि हमारे सदाचार, व्यवहार और अनुग्रह से ही हम आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। आशीर्वाद समारोह मे शाखा प्रबंधक स्टेट बैंक चन्दन चौकी ,रामनिवास कोषाध्यक्ष, सलीम अभिभावक, आचार्य सुधीर, अजीत, अन्जूआदि उपस्थित रहे। आशीर्वाद समारोह के दौरान विद्यालय प्रबंधक सलिल अग्रवाल, रामनिवास कोषाध्यक्ष, सलीम अभिभावक, आचार्य सुधीर, अजीत, बहन अन्जू सहित स्थानीय गणमान्यजन उपस्थित रहे, प्रधानाचार्य बलदेव श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुये बच्चों को भावी जीवन मे सफलता के सूत्र दिये।















