प्रभारी निरीक्षक के प्रयासों से पलिया नगर में यातायात जाम निस्तारण हेतु सफल ट्रैफिक प्लॉन आरम्भ
शाम 5 से 7 बजे तक नगर में गन्ना ट्रकों की नो एंट्री



प्रभारी निरीक्षक के प्रयासों से नगर में यातायात जाम निस्तारण हेतु सफल ट्रैफिक प्लॉन आरम्भ
– शाम 5 से 7 बजे तक नगर में गन्ना ट्रकों की नो एंट्री
पलियाकलाँ-खीरी।
पलिया नगर के प्रमुख मार्गो कमल चौराहा, पुराना बसअड्डा, टेहरा-निघासन रोड, भीरा रोड-रिलायंस पम्प तक विगत एक माह से लग रही जाम को नियंत्रित करने हेतु प्रभारी निरीक्षक विवेक उपाध्याय के प्रयासों से क्षेत्रवासियों को जाम की समस्या से राहत मिलना शुरू ही गयी है।ट्रांसपोर्टरों,बस यूनियन, मिल अधिकारियों एवं भारी वाहन चालकों की कई दौर में चली वार्ता के उपरांत सर्वसम्मति से लागू यातायात योजना के अनुसार बजाज चीनी मिल के बाहर भीरा रोड पर गन्ने की ट्रालियां, बुग्गी व ट्रक खड़े होने व दोनो लेन पर डबल लाईन लग जाने के कारण भीरा रोड व अन्य मार्ग भी ब्लॉक हो जाते थे जिसके निदान हेतु चीनी मिल प्रबंधन द्वारा समन्वय मीटिंग के बाद अपने गन्ना इंडेंट पर्ची को 50 प्रतिशत घटा दिया गया जिससे कोई भी गन्ने का वाहन मिल के बाहर रोड या फुटपाथ पर नही खड़ा रहता है । वर्तमान समय में मिल के अन्दर यार्ड में पार्किंग की क्षमता अनुसार ही गाड़ियां (ट्रैक्टर-ट्राली-ट्रक) मांग की जाती है जिससे चीनी मिल के बाहर रोड तथा फुटपाथ दोनो वर्तमान समय में खाली हो गये है ।
गन्ने के ट्रक से कमल चौराहा एवं मार्केट में सायंकाल जाम की स्थिती रहती थी जिसके निदान हेतु ट्रक एसोसिएशन एवं गन्ना समीति से समन्वय बैठक करके सायंकाल मार्केट एवं कमल चौराहे के यातायात दबाव को कम करने हेतु गन्ना सेन्टरो से सायं 04.00 बजे के बाद ट्रको को चालान पर्ची न देने पर सहमति बनी जिससे सायंकाल के बाद ट्रको की संख्या 80 प्रतिशत तक कम हो गई ।
कमल चौराहे, निघासन रोड, भीरा रोड, दुधवा तिराहा, पुराना बसअड्डा स्थित मार्केट में शाम के समय दबाव रहता था जिससे व्यापार प्रभावित होता था उक्त समस्या के निदान हेतु पलिया नगर के अन्दर विशेषकर कमल चौराहे को प्रमुख बिन्दु मानकर सायंकाल 05.00 बजे से सायं 07.00 बजे तक गन्ने के ट्रको की नगर में नो-एंट्री, ट्रक एसोसिएशन के समन्वय से प्रभावी की गई ।
इसके अतिरिक्त निघासन रोड से आने वाले गन्ने के ट्रक टेहरा तिराहे, सम्पूर्णानगर से आने वाले ट्रक मण्डी के पास व गौरीफन्टा-चन्दनचौकी की तरफ से आने वाले ट्रक बंशीनगर चौकी के पास स्वतः खड़े हो जायेंगे । नो-एंट्री सायं 05.00 बजे से सायं 07.00 बजे तक प्रभावी रहेगी ।
पलिया नगर के जाम-मुक्त होने के फलस्वरूप आम-जनमानस एवं जनप्रतिनिधियों ने उक्त उपायों व प्रयासों हेतु पुलिस अधिकारियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की है।







