
पलिया बायपास रोड, माँ विंध्यवासिनी लॉन, प्राइवेट बस स्टैंड के सामने जो हस्तशिल्प, ग्रामोद्योग एवं बुनकर प्रदर्शनी लगी है उसमें कुछ मनचले गुट बनाके आते है जिससे कही न कही प्रदर्शनी देखने आई महिलाओं को दिक्कत का सामना करना पड़ता है,कमेटी और प्रशासन की तरफ से कोई भी सुरक्षा के इंतजाम नजर नही आ रहे थे
जिसका फायदा उठा के कुछ मनचले रंग में भंग डालने का प्रयास कर रहे थे, पुलिस प्रशासन और कमेटी के सदस्य की गैर मौजूदगी का फायदा उठा कर अपने मंसूबो को हवा देते हुये नजर आये,
पुलिस प्रशासन एक टीम सादी वर्दी में एंटी रोमियो स्क्वाड को प्रदर्शनी मेले में शाम की शाम सुरक्षा की दृष्टि से भेजने की कृपा करें
जिससे कि माहौल में सुधार आ सके






