लखीमपुर खीरी : भाजपा नेता रवि गुप्ता एवं नेपाल उद्योग वाणिज्य संघ अध्यक्ष पुष्कर ओझा की मध्यस्ता से भारतीय वाहनों के नेपाल में प्रवेश पर लगे प्रतिबंध से मिली राहत
संगठनों के साथ हुई लंबी वार्ता एवं नेपाल राष्ट्र के जिम्मेदार अधिकारियों से सामंजस्य के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय हुआ है


पलिया कलां खीरी भाजपा नेता रवि गुप्ता की पहल एवं नेपाल उद्योग वाणिज्य संघ अध्यक्ष पुष्कर ओझा की मध्यस्ता से नेपाल के विभिन्न व्यावसायिक संगठनों के साथ हुई लंबी वार्ता एवं नेपाल राष्ट्र के जिम्मेदार अधिकारियों से सामंजस्य के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय हुआ है कि भारतीय वाहनों के 30 बार से अधिक प्रवेश पर लगाई गई रोक के उक्त नियम से भविष्य में भारतीय वाहनों के प्रवेश पर कोई परेशानी नहीं होगी अब भारतीय वाहन नेपाल में आसानी से जा सकते हैं।व्यापारियों की सहमति के बाद उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष पुष्कर ओझा ने जिलाधिकारी से वार्ता कर बताया कि भारत नेपाल भाईचारा कायम रखने,पर्यटन एवं व्यापार को निर्बाध सुचारु बनाये रखने हेतु प्राइवेट गाड़ियों,बाईकों आदि को नेपाली सीमा में प्रवेश करने पर कोई परेशानी नहीं होगी, किसी भी पर्यटक या व्यापारी को नेपाल में असुविधा नहीं होने दी जायेगी, यदि किसी भी भारतीय नागरिक को नेपाल में कोई समस्या हो तो वह सीधे नेपाल उद्योग वाणिज्य संघ अध्यक्ष पुष्कर ओझा से सम्पर्क कर सकता है।इस दौरान नेपाल उद्योग वाणिज्य संघ अध्यक्ष पुष्कर ओझा, पदम विक्रम सिंह अध्यक्ष नट्टा सुदूर पश्चिम, समाजसेवी टेकराज जोशी सहित नेपाल के अतिविशिष्ट व्यापारी नेता एवं समाजसेवी मौजूद रहे।
वाहनों के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध में राहत मिलने से प्रसन्न भारतीय वाहन स्वामी भाजपा नेता रवि गुप्ता एवं उनके मित्र उद्योग वाणिज्य संघ अध्यक्ष पुष्कर ओझा का आभार व्यक्त कर रहे हैं।







