
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
बाराबंकी । गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा लाजपत नगर में सिख महिलाओं,बच्चो और सिखों ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अरदास कर श्रद्धांजलि दी। पीएम डॉ मनमोहन सिंह ने अपने नेतृत्व और आर्थिक सुधारों से भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी। उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। श्रद्धांजलि देने वालों में सरदार चरनजीत सिंह,सरदार प्रेमपाल सिंह,सरदार मनमीत सिंह,सरदार राजदीप सिंह,सरदार रणबीर सिंह,सरदार अमरजीत सिंह,ज्ञानी सरदार तीरथ सिंह रंजीत कौर,डिंपल कौर,धर्मवीर सिंह,रंजीत सिंह,सरदार अमरीक सिंह मौजूद रहे।






