WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

हैदराबाद प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे ने ट्राली चोरी की घटनाओं को रोकने के लिये आरम्भ की नई पहल, ट्रॉलियों व वाहनों पर स्वामी का नाम पता व मोबाइल नम्बर, ताला व्यवस्था आदि पर चल रहा मंथन

Savdhan India News

लखीमपुर-खीरी।समूचे क्षेत्र में ट्राली चोरी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए हैदराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक ने नई पहल करते हुये विशिष्ट कार्ययोजना तैयार की है। इस पहल को अमली जामा पहनाने के लिए ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित की जायेगी, जिसमें उनसे विशेष सुझाव भी लिये जायेंगे। थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे ने बताया कि ग्रामीण अपनी ट्रालियां इधर-उधर खड़ी कर देते हैं जिससे चोर ट्राली चोरी की घटनाओं को आसानी से अंजाम देते हैं नई पहल के तहत ट्रैक्टर मालिकों को ट्रैक्टर के रंग के मुताबिक ट्राली को भी रंगवाना होगा ट्रॉली पर मालिक का नाम पता और मोबाइल नंबर लिखवाना होगा। दूसरे तरीके के तौर पर ट्रॉली जोड़ने वाले कुंडे में ताले डालने की भी व्यवस्था पर बात की जानी है। हाइवे के गांवों में दुर्घटनाएं रोकने के लिए किसान अपनी गन्ना भरी ट्रालियों को हाइवे की पार्किंग में ही खड़ी करें आपको बता दें कि पूर्व में भी गोविंदापुर, वैदा खेड़ा,मुरादपुर, घरथनिया,मदारपुर बसही आदि जगहों से ट्रॉली चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चोरी हुई ट्रालियों के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button