

,
दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग के पर्यटन परिसर में आज उत्तर प्रदेश वनरक्षक संघ जनपद लखीमपुर खीरी के संपन्न हुए चुनाव में सर्वसम्मति से रोहित मिश्रा अध्यक्ष व पुनीत कुमार महामंत्री मनोनीत किए गए।
उत्तर प्रदेश वनरक्षक संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पर्यवेक्षक विजय कुमार की देखरेख व मुख्य अतिथि क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रशांत कुमार प्रियदर्शी तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी सोवरन लाल की मौजूदगी में वनरक्षक संघ लखीमपुर खीरी के हुए चुनाव में सर्वसम्मति से रोहित मिश्रा को अध्यक्ष तथा पुनीत कुमार को महामंत्री जहां मनोनीत किया गया , वहीं विजय कुमार को संरक्षक, शैलेंद्र निषाद उपाध्यक्ष, वीरेंद्र प्रताप यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,आकाश बाबू संयुक्त मंत्री ,कृपा शंकर संगठन मंत्री, अमित गंगवार प्रचार मंत्री तथा अरविंद चौरसिया को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।इसके अलावा सुजीत कुमार सिंह, राजेश यादव, गौरव यादव, सुशील कुमार सिंह, सुमित कुमार आदि 10 कार्यकारिणी सदस्य भी मनोनीत किए गए । चुनाव संपन्न होने के बाद उपस्थित सभी वनरक्षकों ने अध्यक्ष ,मंत्री सहित सभी पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।







