WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

संघर्षपूर्ण बना नगर व्यापार मण्डल चुनाव.. 22 को होगी नाम वापसी, प्रत्याशियों को मिलेंगे चुनाव चिन्ह

Savdhan India News


22 को होगी नाम वापसी, प्रत्याशियों को मिलेंगे चुनाव चिन्ह

पलियाकलाँ-खीरी। नगर व्यापार मण्डल मिश्रा गुट के घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार आज इक्कीस अगस्त को नगर अध्यक्ष व महामन्त्री पद हेतु दाखिल समस्त नामांकन पत्रों की जाँच पूर्ण हो गयी है। जांच के दौरान समस्त सभी नामांकन वैध पाये गये।
अध्यक्ष पद के लिये निवर्तमान व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनूप मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार धीरज गुप्ता एवं नगर के ख्याति प्राप्त व्यवसायी आलोक गुप्ता ने नामंकन दाखिल किया है। वहीं महामंत्री पद के लिये चांद कुमार जैन, आशीष अग्निहोत्री, संदीप बंसल, राजीव गुप्ता ने अपने अपने नामांकन दाखिल किये हैं।
22 अगस्त को पूर्वाहन 11 बजे से अपराह्न 02 बजे तक नाम वापसी व चुनाव चिन्हों का आवंटन और 27 अगस्त को अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिये मतदान होगा।
चुनाव अधिकारी जिलाध्यक्ष राम मोहन सोनी, चुनाव प्रभारी उदयवीर सिंह, सह चुनाव अधिकारी मुनेन्द्र पाल सिंह, फुरकान अंसारी, शिव कुमार सोनी, तहसील अध्यक्ष बलराम गुप्ता, महामंत्री राजीव गुप्ता अनिल वर्मा की मौजूदगी में नामांकन पत्रों की जाँच सम्पन्न हुई।
फिलहाल अध्यक्ष व महामन्त्री पद के एक एक प्रत्याशी द्वारा न वापसी की अटकलें लगाई जा रही हैं। व्यापार मण्डल चुनावो में नगर में संचालित चार अन्य व्यापार मंडलों, 1377 मतदाताओं सहित क्षेत्रीय लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है, लोग चुनाव परिणामों को लेकर खासे उत्साहित हैं।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button